फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman dies of black fungus, Corona also took one's life

ब्लैक फंगस से महिला की मौत, कोरोना ने भी ली एक की जान

Sat, 19 Jun 2021 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of black fungus, Corona also took one's life
गोंडा। कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही ब्लैक फंगस का खतरा मड़राने लगा। शुक्रवार रात ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बेलसर के मुजेड़गांव निवासी मदन सिंह की पत्नी गीता सिंह का कोरोना संक्रमण पॉजिटिव आने पर इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमण के दौरान ही गीता सिंह की आंखों में लाली व सांस लेने में दिक्कत की समस्या होने पर डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस की आशंका जताई जिस पर 13 मई को लखनऊ के केजीएमयू मे भर्ती कराया गया।
जहां जांच के बाद ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान डाक्टरों ने गीता सिंह की दाईं आंख व दायां जबड़ा ऑपरेशन कर निकाल दिया, लेकिन संक्रमण का खतरा बढ़ जाने से शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं शनिवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई तथा चार नए संक्रमित पाए गये। अभी तक जिले में कोरोना संक्रमण के 75 मामले सक्रिय हैं, जिसमें 32 लोग अस्पतालों में भर्ती होकर अपना इलाज करवा रहे हैं, जबकि अन्य 43 लोग होम आइसोलेशन में रहकर डॉक्टरों की निगरानी में अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं कोराना को हराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई माह के पहले सप्ताह से टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया जाएगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। जुलाई से टीका लगवाने के लिए स्लॉट बुकिंग की जरूरत नहीं होगी बल्कि कर्मचारी लोगों के घर पर पर्ची भेजकर

टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सिंहपुर में टीकाकरण कैंप लगाया गया जिसमें 40 लोगो का टीकाकरण किया गया ।ग्राम प्रधान राम कुमार शुक्ल ने बताया कि ग्राम पंचायत सिंहपुर के प्राथमिक पाठशाला कुरहा मे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण के लिए कैंप लगाया जिसमें 4 0 लोगो को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया ।आशा , स्वास्थ्यकर्मी , आंगन बाड़ी कार्यकर्ता व अन्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed