{"_id":"6a6384422b26e6d1e2012aa3","slug":"woman-dies-after-e-rickshaw-overturns-following-collision-with-vehicle-gonda-news-c-100-1-gon1041-162940-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: वाहन की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: वाहन की टक्कर से ई रिक्शा पलटा, महिला की मौत
Fri, 24 Jul 2026 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
खोड़ारे। गौरा चौकी-चंद्रदीप घाट मार्ग पर रेनुआ मोड़ के पास बृहस्पतिवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शे पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
ग्राम जलालपुर निवासी फोटू देवी (30) पत्नी सोनू राजभर अपनी पुत्री सृष्टि (5) तथा कार्तिक (7), मोनी देवी (20) और जुगरा देवी (60) के साथ इलाज करवाकर ई रिक्शे से गौरा चौकी बाजार से घर लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को सीएचसी बभनजोत ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान फोटू देवी की मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल सृष्टि को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। अन्य तीनों घायलों को मामूली चोटें आने पर इलाज के बाद घर भेज दिया गया। चौकी प्रभारी मयंक वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।