{"_id":"6ab5624a8727a5805c0e0098","slug":"woman-dies-after-childbirth-at-private-hospital-negligence-alleged-gonda-news-c-100-1-slko1026-166717-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप
Thu, 24 Sep 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। उमरी बेगमगंज के सरैया नान्हूडीहा गांव की 25 वर्षीय महिला की रगड़गंज बाजार स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई। महिला के पति ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
सरैया नान्हूडीहा निवासी सूरज ने बताया कि उसकी पत्नी संगीता को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार देर शाम निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को चिकित्सक ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया, जिससे बच्चे का जन्म हुआ। करीब पांच घंटे बाद चिकित्सक ने संगीता की मौत की जानकारी दी। सूरज का आरोप है कि ऑपरेशन से पहले संगीता की आवश्यक जांच नहीं कराई गई, जबकि उनमें खून की कमी थी। इसके बावजूद ऑपरेशन किया गया। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर भी सीएचसी अधीक्षक से पूरे मामले में जानकारी मांगी जा रही है। इसके आधार पर एसीएमओ से जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।