{"_id":"5fa6c9718ebc3e9bd01267ae","slug":"woman-died-in-accident-with-bike-gonda-news-lko5490976118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
रूपईडीह (गोंडा)। गोंडा-बहराइच मार्ग पर मुंडेरवा माफी गांव के पास पेट्रोलपंप के सामने शनिवार की सुबह खेत से घर वापस लौट रही एक महिला को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना इटियाथोक के उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मुण्डेरवा माफी गांव के मजरा चमारनपुरवा निवासी गुल्ले गौतम अपने परिवार को लेकर सड़क पर बने मकान में रहते हैं। उनकी पत्नी कबूतरा (54) शनिवार की सुबह खेत को गईं थी।
वहां से वापस लौटते समय गोंडा-बहराइच मार्ग घर के समीप बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद युवक बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।