फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Woman and elderly person crushed to death by truck

Gonda News: ट्रक से कुचलकर महिला व बुजुर्ग की मौत

Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 29 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman and elderly person crushed to death by truck
बेलसर/इटियाथोक (गोंडा)। अलग-अलग सड़क हादसों में ट्रक से कुचलकर महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के कपूरपुर की रहने वाली महिला को रगड़गंज बाजार में ट्रक ने कुचल डाला। वह बेटे संग साइकिल से दवा लेने आई थी।
विज्ञापन

वहीं, इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर दर्जीजोत गांव के पास मोपेड सवार बुजुर्ग को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।

करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर साईंपुरवा निवासी आलम ने बताया कि मां महरुन (55) पत्नी युनुस छोटे भाई जुल्फकार संग सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे तरबगंज के रगड़गंज बाजार में परसपुर रोड पर स्थित एक डेंटल क्लीनिक जा रही थी। बाजार के पास सामने से ट्रक ने मां को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे में उसका छोटा भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। चौकी प्रभारी रगड़गंज अरुण कुमार गौतम ने बताया कि ट्रक को थाने ले आया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इटियाथोक थाना क्षेत्र के सदाशिव बाजार के रहने वाले हीरालाल (65) रविवार देर शाम गैस सिलिंडर लाने मोपेड से रमवापुर नायक गांव जा रहे थे। इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर दर्जीजोत गांव के पास बाबागंज की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि हीरालाल ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। जिससे गंभीर चोट के कारण उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed