{"_id":"65089421637345bc7b00f786","slug":"wire-broke-and-woman-died-due-to-electric-shock-gonda-news-c-100-1-slko1026-4504-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टूटकर गिरा तार, करंट से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टूटकर गिरा तार, करंट से महिला की मौत
Mon, 18 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
जमुना देवी। - फाइल फोटो
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के कुली बनकट नयनजोत गांव में सोमवार सुबह टूटकर खेत में गिरे एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे से महिला के परिवार में कोहराम मच गया।
घटनाक्रम के मुताबिक गांव के त्रिभुवन वर्मा की पत्नी जमुना देवी (43) सोमवार सुबह घर के पास ही खेत में गोबर फेंकने गई थी। खेत में टूटकर गिरा एलटी लाइन का तार उसके पैर में फंस गया। जिससे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने मसकनवां उपकेंद्र पर फोन करके हादसे की सूचना दी, तब जाकर लाइन काटी गई। जमुना देवी दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि गांव में वर्ष 1998 में लकड़ी के पोल पर एलटी लाइन खींची गई थी। पूरे गांव की बिजली की लाइन जर्जर है। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी की गई मगर सुनवाई नहीं हुई। जमुना की मौत से गांव के लोग भी आक्रोशित हैं। विनोद वर्मा की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उधर, विद्युत उपकेंद्र मसकनवां के अवर अभियंता अमित कुमार पटेल बताया कि हादसे में महिला की मौत की सूचना पर आपूर्ति बंद करा दी गई थी। पोल व तार बदलवाने के बाद ही आपूर्ति चालू की जाएगी। बताया कि गांव का विद्युतीकरण वर्ष 1998 कराया गया था। लाइन पुरानी हो गई है। लकड़ी के पोल भी जर्जर हैं। जिन्हें बदलवाने का प्रस्ताव अधिकारियों को भेजा गया है। रात में खंभे पर किसी जानवर के टक्कर मारने से एलटी लाइन का तार गिर गया था।