फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Winners and runners-up of sports competitions felicitated

Gonda News: खेल प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता सम्मानित

Mon, 31 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 31 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Winners and runners-up of sports competitions felicitated
एलबीएस पीजी कॉलेज में मेडल व प्रश​स्ति पत्र के साथ विजेता व उपविजेता ​खिलाड़ी। स्रोत: महाविद्या
गोंडा। प्रधानमंत्री खेलो इंडिया अभियान के तहत एलबीएस पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को योगाभ्यास के साथ हुआ। समापन सत्र में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास के महत्व और इसके शारीरिक व मानसिक लाभ की जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की प्रभावी पद्धति है। प्रभारी प्राचार्य ने कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के छात्र व छात्रा वर्ग की विजेता एवं उपविजेता टीमों के सभी सदस्यों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चमन कौर, खेल प्रशिक्षक रुखसाना बेगम, डॉ. अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed