फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Will stop at the intersection of trees

पेड़ों की कटान पर लगेगी रोक

Thu, 06 Aug 2015 11:33 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
वनों की अवैध कटान रोकने के लिए जिले में कटान परमिट पर ही बैन लगाया जाएगा। सोहेलवा सेंचुरी में हो रही अवैध कटान व अवैध खनन हरहाल में रोका जाएगा। अवैध कटान के मामले में अव्वल बन चुके बलरामपुर जनपद में वन माफियाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन


इस काम में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। ये बातें गुरुवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए वन खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री हाजी फरीद महमूद किदवई ने कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के सोहेलवा सेंचुरी में हो रही अवैध कटान के मामले में यह जिला प्रदेश में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा है कि अवैध कटान पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिले में किसी भी तरह का परमिट जारी होने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने अवैध कटान व अवैध खनन के मुद्दे पर डीएफओ समेत सभी विभागीय अफसरों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने माना कि सोहेलवा सेंचुरी का अस्तित्व अवैध कटान के कारण खतरे में है। उन्होंने यह भी बताया कि वह जिले में हो रहे वनों के विनाश के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे।

डाक बंगले से निकलकर अचानक वन राज्य मंत्री सोहेलवा सेंचुरी के बरहवा रेंज की रेहरा बीट में अवैध कटान का निरीक्षण करने पहुंच गए। मंत्री को जंगल में अवैध कटान के सैकड़ों बोटे दिखे। इनमें से कुछ ऐसे थे जिन पेड़ों को अभी हाल ही में काटा गया है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

सोहेलवा सेंचुरी के बरहवा रेंज में तैनात रहे रेंजर राजेश निगम के ट्रांसफर पर मंत्री जी विवश दिखे। मंत्री जी ने रेंजर के काम की सराहना करते हुए उन्हें बहुत ईमानदार व कर्मठ अधिकारी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर पूर्व में मैंने ही राजेश निगम का ट्रांसफर कराया था और सच्चाई जानने के बाद ट्रांसफर रुकवा भी दिया था।


बीते दिन राजेश निगम के फिर से ट्रांसफर होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह टॉप लेवल पर किया गया है। उन्होंने यह दावा जरूर किया कि वह राजेश निगम को फिर बलरामपुर में तैनात कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed