फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Will not be able to show strength during nomination

Gonda News: नामांकन के दौरान नहीं कर सकेंगे शक्ति-प्रदर्शन

Tue, 19 Mar 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Will not be able to show strength during nomination
गोंडा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।नामांकन के दौरान केवल 3 वाहनों को ही नामांकन स्थल से 100 मीटर के दायरे में आने की अनुमति होगी। सरकारी अधिकारी व कर्मचारी किसी राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे। इतना ही नहीं 50 हजार से ज्यादा नगदी लेकर चलने के लिए संबंधित से साक्ष्य मांगा जा सकता है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि वाहनों व बैठकों में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने के लिए सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक ही अनुमति होगी। किसी भी वाहन पर किसी भी पार्टी का झंडा नहीं लगाया जा सकेगा। राजनैतिक दलों के पदाधिकारी आरओ से अनुमति लेकर वाहनों पर झंडे का इस्तेमाल कर सकेंगे। किसी भी धार्मिक स्थल का प्रयोग चुनाव प्रचार जैसे भाषणों, पोस्टरों, बैनरों के लिए नहीं किया जाएगा। सरकारी कार्यालय के परिसर में किसी भी प्रकार के राजनैतिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकारी गेस्ट हाउस में किसी भी प्रकार की राजनैतिक गतिविधि नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

100 मीटर के दायरे में रहेगा प्रतिबंध
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा ने बताया कि किसी भी जुलूस व रैली के लिए जगह, समय व रूट चार्ट का निर्धारण कर आरओ से अनुमति लेना अनिवार्य है। मतदान स्थलों के 100 मीटर के दायरे के अंदर किसी भी प्रकार की चुनावी मीटिंग, प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed