{"_id":"695ea08aa968f2f6cf047789","slug":"will-find-dr-rameez-even-from-hell-aparna-gonda-news-c-100-1-brp1002-150020-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. रमीज को पाताल से भी खोजकर निकालेंगे: अपर्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. रमीज को पाताल से भी खोजकर निकालेंगे: अपर्णा
Wed, 07 Jan 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
अपर्णा यादव।
गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने बुधवार को कहा कि केजीएमयू के डॉ. रमीज को पाताल से भी खोज निकाला जाएगा। नंदिनीनगर में राष्ट्रकथा में हिस्सा लेने पहुंचीं अपर्णा यादव ने कहा कि यह मामला सबसे पहले महिला आयोग के पास आया और आयोग की पहल के कारण पीड़िता को न्याय मिल रहा है। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र लिखा है, क्योंकि आरोपी रमीज खटीमा का रहने वाला है। कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसकी गिरफ्तारी जल्द होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी किया कि महिला आयोग की पहल पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराई गई।
जांच में यह भी सामने आया है कि डॉक्टर रमीज के संपर्क में 17 अन्य हिंदू लड़कियां थीं, जिन्हें उसने निशाना बनाया था। इसके अलावा, उसने पहले भी एक हिंदू लड़की से शादी कर जबरन धर्मांतरण कराया था। कहा कि महिला आयोग पुलिस के साथ मिलकर इस मामले में न्याय सुनिश्चित करेगा।
इससे पहले अपर्णा यादव ने नंदिनी निकेतन में गौ माता की पूजा-अर्चना की और बगलामुखी हवन पूजन में भी शामिल हुईं। उन्होंने राष्ट्रकथा महोत्सव के समापन अवसर पर सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज की कथा सुनी।