फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wild animal caught on camera in Gaunriya, panic ensues

Gonda News: गौनरिया में कैमरे में कैद हुआ जंगली जानवर, दहशत

Sun, 08 Jun 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wild animal caught on camera in Gaunriya, panic ensues
गौनरिया गांव के पास दिखा जंगली जानवर। स्रोत: वीडियोग्रैब 
खरगूपुर (गोंडा)। गौनरिया गांव में चार माह की गंगोत्री व दो वर्षीय शिवांश पर जंगली जानवर के हमले के बाद वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाया था। मौके पर मिले पगचिह्न सियार के होने का दावा करते हुए एक सियार को पकड़ा भी था। मगर शनिवार को क्षेत्र में शावक जैसा जंगली जानवर चहलकदमी करता नजर आया। कुछ लोगों ने उसे कैमरे में कैद कर लिया। ऐसे में अब वन विभाग के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को गौनरिया के नागबाबा पुरवा व तमही पुरवा से करीब एक किलोमीटर दूर शावक चहलकदमी कर रहा था। कुछ ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया। साथ ही वीडियो भेजकर वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जानवर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित राजकुमार दूबे ने बताया कि गौनरिया, नागबाबा पुरवा, तमही पुरवा, कमड़ावा, बरई पुरवा, बाराहेमा, दूबे पुरवा, टिटहिरिया और भुलईडीह समेत आसपास के कई गांवों में दहशत है। धान की रोपाई की तैयारी चल रही है। मगर लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। छुट्टा जानवरों से उनकी गन्ने की फसल को नुकसान हो रहा है। धान की नर्सरी तक तैयार नहीं कर पा रहे हैं। महिलाएं व बच्चे घर से निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों से सतर्कता बरतने की अपील गई है। जानवर को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



दूसरे दिन पहुंचे अधिकारी, दागे गोले


वीडियो सामने आने के बाद दूसरे दिन उप प्रभागीय वनाधिकारी सुदर्शन कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहम्मद इमरान, प्रवर्तन दल प्रभारी अभिषेक प्रताप वर्मा, वन दरोगा सचिन प्रजापति, वन रक्षक समीर रंजन चौधरी मौके पर पहुंचे। झाड़ियों व गन्ने के खेतों में गोले दागे गए। शावक को बाहर निकालने के लिए कॉम्बिंग की गई मगर सफलता नहीं मिल पाई है। डिप्टी रेंजर अभिषेक प्रताप वर्मा ने बताया कि वीडियो में दिखने वाले जानवर की गन्ने के खेतों व झाड़ियों में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed