फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife left him, husband committed suicide by hanging himself

Gonda News: पत्नी ने छोड़ा, पति ने फंदे से लटककर दी जान

Thu, 28 Sep 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wife left him, husband committed suicide by hanging himself
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के अकौनी गांव के रहने वाले एक युवक ने पत्नी वियोग में अपने घर के एक कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज संजीव वर्मा ने बताया कि गांव निवासी बब्बन गुप्ता (34) ने सीतापुर जिले की रहने वाली एक महिला से हाल में शादी की थी। उसे अपने घर ले आया था। एक सप्ताह पहले पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई। जिससे वह परेशान था। पत्नी के वियोग में उसने फंदे से लटककर जान दे दी। थानाध्यक्ष के मुताबिक गांव वालों ने बताया कि बब्बन के तीन और भाई हैं, मगर वह तीनों दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। ग्राम प्रधान राजा मोहन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed