फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wife and two daughters strangled to death in family dispute

पारिवारिक कलह में पत्नी व बेटियों को गला दबाकर मारडाला

Fri, 01 Oct 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Wife and two daughters strangled to death in family dispute
गोंडा में खरगूपुर के देवरिया कला गांव में ट्रिपल मर्डर के बाद ग्रामीणों से पूछताछ करते आईजी डॉ. र? - फोटो : GONDA
गोंडा। थाना खरगूपुर क्षेत्र के देवरिया कला गांव में पारिवारिक कलह के कारण के एक युवक ने अपनी पत्नी व दो बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। मां-बेटियों को शव उनके घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला।
विज्ञापन

गांव के लोगों की सूचना पर आईजी, एसपी व एएसपी मौके पर पहुंचे। वहां पड़ताल के दौरान पुलिस ने महिला के पति को उठा लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। पति ने पारिवारिक कलह के कारण पत्नी व बेटियों की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस मामले में थाना खरगूपुर में आरोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना खरगूपुर क्षेत्र के देवरिया कला गांव का रहने वाला ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू तिवारी दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। वह पांच दिन पहले दिल्ली से अपने घर आया था। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि ओम प्रकाश दिल्ली से जब भी अपनी पत्नी के मोबाइल पर फोन करता था तो अक्सर उसका मोबाइल बिजी रहता था। इसी के बाद वह पत्नी पर शक करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू दिल्ली से जब घर आया तो तभी से मोबाइल से बात करने को लेकर पति पत्नी में लगातार विवाद होता रहा। गुरुवार रात गुड्डू ने अपनी पत्नी कौशिल्या देवी(26), चार वर्षीया बेटी जानवी व एक वर्षीया बेटी ज्ञानवी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर पड़ोस के ही सोनहरिया गांव निवासी कौशिल्या के पिता रमेश कुमार मिश्र ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा आईजी डॉ. राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम मौके पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वॉयड व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को कौशिल्या के पिता रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उसके दामाद ओम प्रकाश ने बेटी कौशिल्या व उसकी दोनों बेटी जानवी तथा ज्ञानवी को पहले गला दबाकर मार डाला।
उसके बाद चारपाई पर तीनों को लिटा दिया। एसपी ने बताया कि शंका के आधार पर आरोपी पति ओमप्रकाश को उठाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और पत्नी व बेटियों की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है।

मामेल में कौशिल्या के पिता रमेश कुमार मिश्र ने थाना खरगूपुर में आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश को अदालत के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed