{"_id":"66f05b3bc7aa7798740cc7fe","slug":"when-the-driver-applied-brakes-quickly-the-bus-overturned-gonda-news-c-100-1-slko1026-124196-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया तो पलट गई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया तो पलट गई बस
Sun, 22 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही स्लीपर बस के चालक ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज जिले के तिर्वा में टैंकर के साइड से टक्कर मारने पर यात्रियों को बचाने के लिए तेजी से ब्रेक लगाया था। इससे बस डिवाइड से टकराकर पलट गई थी। हादसे में गोंडा के 35 यात्रियों समेत 38 यात्री घायल हुए थे। घायलों को कन्नौज के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत में सुधार है।
जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के सकरौर गांव के रहने वाले अवधेश सिंह ने बताया कि उनकी तीन स्लीपर बसें गोंडा से दिल्ली के लिए चलती हैं। शनिवार रात उनकी एक बस तरबगंज से परसपुर-करनैलगंज के रास्ते सवारियां लेकर दिल्ली रवाना हुई थी। बस चालक राजकुमार बाबा ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज के तिर्वा के पास पहुंचा था तभी टैंकर चालक ने साइड से बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित हो गई। यात्रियों को बचाने के लिए उसे तेजी से ब्रेक लगाना पड़ा। मगर ब्रेक लगाते ही बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तरबगंज, अमदही, रगड़गंज व परसपुर के 35 यात्रियों के साथ ही बहराइच व अन्य जिलों के कुल 38 यात्री घायल हो गए। चालक राजकुमार बाबा भी घायल हुए हैं। सभी को कन्नौज के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अब घायलों की हालत में सुधार है।
चालक राजकुमार बाबा के मुताबिक टैंकर के साइड से टक्कर मारने के बाद अगर वह इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। अवधेश सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर अमदही समेत तरबगंज क्षेत्र के यात्रियों के परिजन कन्नौज के लिए रविवार सुबह रवाना हो गए हैं।