{"_id":"6772e5530afb2fe0cd0b690f","slug":"when-girlfriends-marriage-was-fixed-young-man-sprinkled-petrol-and-set-fire-condition-critical-gonda-news-c-100-1-gon1003-129933-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने पेट्रोल छिड़क लगा ली आग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने पेट्रोल छिड़क लगा ली आग, हालत गंभीर
Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के एक गांव में युवक के खुद को जलाने के बाद छानबीन करती फील्ड यूनिट की टीम। - संवाद
गोंडा। परसपुर के एक गांव में प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज युवक ने सोमवार सुबह अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि उमरीबेगमगंज के एक गांव निवासी युवक की बुआ परसपुर के एक गांव में रहती हैं। बुआ की जेठानी की बेटी से युवक का प्रेम संबंध था। वह उससे शादी करना चाहता था। मगर युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इससे नाराज युवक ने शनिवार को युवती के घर जाकर हंगामा किया था। सोमवार सुबह 11 बजे युवक ने फिर युवती के घर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। युवती के परिजन ने परसपुर थाने जाकर शिकायत की। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। ग्रामीणों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक, लखनऊ न ले जाकर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक लगभग 70 प्रतिशत तक झुलसा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने फील्ड यूनिट के विशेषज्ञों के साथ मौका मुआयना किया तो वहां पर मोबिल का डिब्बा पड़ा मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।