फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Were buying liquor from Rajasthan and taking it to Bihar

Gonda News: राजस्थान से खरीदकर बिहार ले जा रहे थे शराब

Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 17 Oct 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Were buying liquor from Rajasthan and taking it to Bihar
गोंडा। राजकीय रेलवे पुलिस ने अवैध शराब का धंधा करने वाले तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 70 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद हुई है। शराब बिहार ले जा रहे थे।
विज्ञापन

जीआरपी कोतवाल अरविंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार को ट्रेन व स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। स्वामीनारायण छपिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर खड़े तीन लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया। इस दौरान आरोपियों ने अपना नाम मुकेश कुमार निवासी गोकुलपूरा झोटवाड़ा थाना करधनी जयपुर राजस्थान, केदारमल निवासी लल्लीसरी थाना मौलासर जिला नागौर राजस्थान व विपिन शाह डुमरिया निवासी डुमरिया थाना बथनहा जिला सीतामढ़ी बिहार बताया। तीनों के पास शराब की 336 शीशी बरामद हुई। आरोपी दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन से शराब को राजस्थान से खरीद कर बिहार ले जा रहे थे। कोतवाल ने बताया कि पकड़ी गई अवैध शराब 60.48 लीटर है। जिसकी कीमत 70,000 रुपये है। उधर, राजकीय रेलवे पुलिस की टीम ने मंगलवार को चोरी की कीमती दाम के दो मोबाइल सेट सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed