{"_id":"61d88299995ade04d05ad95e","slug":"wedding-cancel-gonda-news-lko6124805138","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक कार्यक्रमों पर फिर कोरोना का साया, घटने लगे प्लेटों के आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक कार्यक्रमों पर फिर कोरोना का साया, घटने लगे प्लेटों के आर्डर
विज्ञापन
गोंडा में ओवरब्रिज के पास बना मैरिज हाल।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। खरमास के बाद धूमधाम से मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बना चुके लोगों के उम्मीदों पर कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर पानी फेर दिया। नए साल में 15 जनवरी से 90 दिनों तक शहनाईयों के गूंज से छह हजार घर गुंजायमान होने वाले थे, लेकिन अब एक बार फिर लोगों के उम्मीदों पर कोरोना का ग्रहण लग गया। शासन ने कोरोना की नई गाइड लाइन में मेहमानों की अधिकतम संख्या 100 निर्धारित कर दी। इससे एक तरफ मेजबान व मेहमानों के उल्लास पर ग्रहण लगा तो वहीं कैटर्स, गाड़ियों व मैरिज हॉल के मालिकों को मायूसी हाथ लगी। मकरसंक्रांति के साथ ही खरमास बीत जाता और 15 तारीख से जिला शहनाईयों की गूंज से गुलजार होने वाला था, लेकिन ऐन वक्त पर कोरोना का संकट फिर गहराने लगा है। सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए नई गाइड लाइन जारी कर दिया जिसमें मांगलिक कार्यक्रमों में हाल में 100 लोगों तथा खुले में मैदान की क्षमता के आधी संख्या में लोगों के होने का निर्देश दिया गया, जिससे गाजे -बाजे व धूम धड़ाके के साथ शादी के उम्मीदों पर पानी फिर गया।
पिछले साल से टल गई शादी, इस बार भी निराशा
डुमरियाडीह निवासी राजकुमार तिवारी ने बताया कि उनके सबसे छोटे बेटे की शादी पिछले साल ही 14 फरवरी को निर्धारित थी। बेटे की शादी को यादगार बनाने के लिए 600 लोगों को आमंत्रित करने की तैयारी थी, लेकिन कोरोना से शादी टालनी पड़ी। इस बार भी उम्मीदों पर पानी फिर गया। इंद्रापुर के राधे श्याम कहते हैं कि 17 अप्रैल को बेटे विनय की शादी निर्धारित है। तिलक में 500 लोगों के खाने की व्यवस्था थी, लेकिन अब 350 प्लेटों के आर्डर कम करके 150 प्लेट कर दिया है। बारातियों के लिए 20 गाड़ी का इंतजाम किए थे, लेकिन अब पांच गाड़ियां ही ले जायेंगे।
कैटर्स व गाड़ी मालिकों में मायूसी
कैटर्स, मैरिज हॉल व गाड़ियों के व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए साल में व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना ने पानी फेर दिया। मेलटिंग मोमेंटस कैटर्स के मालिक राजू कहते हैं कि इस बार फिर शादियों में बुक प्लेटों के आर्डर कम होने लगे जिससे उन्हें काफी नुकसान होगा। वहीं आरके पैलेस एवं मैरिज हाल मालिक राजेश मिश्र कहते हैं कि मेहमानों की संख्या कम होने से लोग अपने घरों में ही आयोजन कर रहे हैं जिससे बुकिंग कैंसिल हो रही है। गाड़ियों की बुकिंग करने वाले रामनरेश कहते हैं कि उनकी कई बुकिंग में गाड़ियों की संख्या कम हो गई है जिससे उन्हें फिर मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
90 दिन शादियों का शुभ मुहूर्त
नए साल 2022 में करीब 90 दिन शादियों के शुभ मुहूर्त हैं जिसमें जिले के करीब छह हजार घरों में शादियों का आयोजन होना है। 14 जनवरी मकर संक्रांति तक खरमास रहेगा। 15 जनवरी से शादियों का दौर शुरू हो जायेगा। काजीदेवर निवासी पंडित राकेशदत्त दूबे बताते हैं कि 23 फरवरी से 26 मार्च तक गुरुतारा अस्त हो जाएगा और 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मीन खरमास रहेगा। जिसके कारण वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। 15 अप्रैल से विवाह मुहूर्त शुरू हो जायेंगे।
विवाह के शुभ मुहूर्त
जनवरी - 15,20,21,22,23,24,25,26,27,28,29।
फरवरी - 4,5,6,9,10,11,16,18,19।
अप्रैल - 15,16,17,18,19,20,21,22,23 व 27।
मई - 2,3,4,9,10,11,12,13,14,15,17,18,19,20,21,24,25,26 व 31।
जून - 1,5,6,7,8,9,10,11,12,13,14,15,16,17,21,22 व 23।
जुलाई -2,3,4,5,6,7,8,9,10,
नवंबर - 24,25,26,27 और 28।
दिसंबर - 2,3,4,7,8,9,14,15 व 16