फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Weather is so cold in distric Gonda

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन

Sun, 01 Jan 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 01 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Weather is so cold in distric Gonda
कोहरा और गलन से नए साल के पहले दिन लोगों की दिनचर्या कांपते हुए बीती। पूरे दिन धूप न निकलने से लोग ठिठुरते रहे। बर्फीली हवा से गलन बढ़ गई है। इससे पारा लुढ़क कर 6.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान 15.4 व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


कोहरे व धुंध की चादर से दिन भर छाई रहने से दिनभर लोग कांपते रहे। अधिक ठंड होने से बाजार में सन्नाटा रहा। दिनभर लोग इधर-उधर आग तापते नजर आये। पिछले चार दिनों से लगातार मौसम सख्त बना हुआ है। कोहरे के साथ पछुआ हवाओं के चलने से गलन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


गलन बढ़ने से पारा लुढ़क गया है। कृषि विज्ञान केंद्र ने तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से घटकर रविवार को 6.3 पर आ पहुंचा। शुक्रवार को तापमान नौ डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से शहर में अलाव जलवाये जा रहे है। लेकिन शाम को अलग-अलग स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। ठंड बढ़ने से दिन में भी लोग अलाव की जरूरत महसूस कर रहे हैं। रविवार को गलन बढ़ने से दिन भर लोग कांपते रहे।


लगातार बढ़ती गलन से पाले का प्रकोप शुरू हो गया है। पाले के प्रकोप से किसान सहम गये हैं। किसानों का मानना है कि पाले के प्रकोप से सरसों, मटर व अरहर की फसलों को प्रभावित होने का खतरा है। किसान राम तीरथ, राम सूरत व सुखराम का कहना है कि पाले के प्रकोप से सरसों, मटर व अरहर की फसलों के फूल के खराब होने का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed