फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   We will deal a blow, not give votes, to those who slaughter cows: Avimukteshwaranand

गोहत्या करने वालों को वोट नहीं, चोट देंगे : अविमुक्तेश्वरानंद

Thu, 16 Jul 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
We will deal a blow, not give votes, to those who slaughter cows: Avimukteshwaranand
किसान डिग्री कॉलेज रामापुर में लोगों को संबो​धित करते शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्व
गोंडा। गोरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर तीखे राजनीतिक बयान दिए। मसकनवा, झिलाही बाजार, रामापुर और अन्य स्थानों पर आयोजित सभाओं में उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य गो संरक्षण के प्रति जनजागरण करना है।
विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा कि सरकार गाय को पशु मानकर गोशालाएं बना रही है, जबकि सनातन परंपरा में गाय माता है। उन्होंने कहा कि वे गोशालाओं के स्थान पर गोधाम बनाने की बात करते हैं। लोगों से गो संरक्षण के पक्ष में खड़े होने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि गोहत्या करने वालों को वोट नहीं, चोट देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गाय को लेकर सरकार के कथन और व्यवहार में अंतर है।
विज्ञापन


राम मंदिर से जुड़े कथित धन गबन के मुद्दे पर उन्होंने अपने पूर्व आरोप दोहराते हुए कहा कि इस मामले से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उल्लेख किया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और राम मंदिर प्रबंधन को लेकर भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को अपनी गरिमा के अनुरूप आचरण और टिप्पणी करनी चाहिए।


गाय भारतीय संस्कृति की आधारशिला
किसान डिग्री कॉलेज, रामापुर में आयोजित सभा में शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व भी है। प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि में गाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी प्रयाग दत्त मिश्र ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, भगत राम मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
झिलाही बाजार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में आयोजक नंदन मिश्र, सपा नेता अजय गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम यादव, प्रदीप गौतम, ललित सिंह, देशराज भारती, अनुराग पांडेय, कौशेंद्र पांडेय, रामराज तिवारी, नन्हू शुक्ल, अजय सिंह और पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मसकनवा, नवाबगंज और बेलसर में भी उनका स्वागत किया गया।


गाय भारतीय संस्कृति की आधारशिला
- किसान डिग्री कॉलेज, रामापुर में आयोजित सभा में शंकराचार्य ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि गो संरक्षण केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्व भी है। प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि में गाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी प्रयाग दत्त मिश्र ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, भगत राम मिश्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


झिलाही बाजार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में आयोजक नंदन मिश्र, सपा नेता अजय गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम यादव, प्रदीप गौतम, ललित सिंह, देशराज भारती, अनुराग पांडेय, कौशेंद्र पांडेय, रामराज तिवारी, नन्हू शुक्ल, अजय सिंह और पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। मसकनवा, नवाबगंज और बेलसर में भी उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed