फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   waterflow stream of rain on the mountains

पहाड़ों पर बारिश से उफनाया नाला

Tue, 04 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
waterflow stream of rain on the mountains
सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों पर सोमवार की रात भारी बारिश के चलते खरझार पहाड़ी नाले में उफान आ गया। पहाड़ी नाले की बाढ़ से ललिया-महराजगंज मार्ग पर कई घंटे तक आवागमन ठप रहा। कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया। पानी भरने से खेतों में धान की फसल भी बर्बाद हो गई। 
विज्ञापन


तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम लैबुड्डी निवासी राजेंद्र कुमार वर्मा, अनिल कुमार, सुल्लन, मोहम्मद उमर, सगीर, शफीक, मजीद व कल्लू आदि ने बताया कि सोमवार की रात पहाड़ों पर भारी बारिश से खरझार नाले में बाढ़ आ गई, जिसके चलते ललिया-महराजगंज मार्ग पर करीब पांच घंटे तक मंगलवार को आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


खरझार नाले के करीब बसे लैबुड़वा, लैबुड्डी, बनकटवा सहित एक दर्जन गांवों में खरझार नाले के बाढ़ का पानी भर गया। इन गांवों के किसानों की खेतों में लगी धान व मक्के की फसलें डूब गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों का आरोप है कि खरझार पहाड़ी नाले के पुल व एप्रोच एवं ललिया-महराजगंज मार्ग की मरम्मत न होने से पहाड़ी नाले की बाढ़ का पानी गांवों में भर जाता है। इन लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर पुल, एप्रोच व मार्ग की मरम्मत कराने तथा खरझार नाले के बाढ़ से हुई धान व अन्य फसलों के बर्बादी का मुआवजा दिलाने की मांग की है।


जिला आपदा अधिकारी व एडीएम शिवपूजन ने बताया कि मौके पर जांच के लिए एसडीएम तुलसीपुर एसके त्रिपाठी को निर्देश दिया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed