{"_id":"6195410b0cc7f641ef7cfcc2","slug":"water-supply-should-be-restored-immediately-in-asra-residence-dm-gonda-news-lko6049044135","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा आवास में तत्काल बहाल हो जलापूर्ति: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा आवास में तत्काल बहाल हो जलापूर्ति: डीएम
विज्ञापन
गोंडा। शहर के आसरा आवास योजना में रह रहे चा सौ परिवारों को जलापूर्ति नही मिल रही है। इसकी जानकारी होने पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने सख्त रूख अपनाया है। उन्होने डूडा के परियोजना अधिकारी व नगर पालिका के ईओ से पूरी जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि आवास के पेयजल को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी जलनिगम की है। इस पर जिलाधिकारी ने जलनिगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि तत्काल जलापूर्ति बहाल की जाए। मोटर को बदलवाने का निर्देश दिया है।
आसरा आवास योजना से बने आवासों में करीब चार सौ परिवार रह रहे हैं। आवासों को हैंडओवर करने के डूडा अब वहां झांकने भी नही जाता है। जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए हैं, वहीं नगर पालिका भी ध्यान नही दे रही है।
विज्ञापन
योजना से होने के कारण मानों वहां के रहने वाले नगर पालिका क्षेत्र के ही नही हैं। जिलाधिकारी को आसरा आवास में पेयजल आपूर्ति दो माह से बाधित होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया।
जलनिगम के अधिशासी अभियंता को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आवासीय परिसर की अहम जरूरत पेयजल है। साफ कहा कि पेयजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।