फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Water level stable but flood threat not averted

Gonda News: जलस्तर स्थिर मगर टला नहीं बाढ़ का खतरा

Sun, 30 Jul 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 30 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water level stable but flood threat not averted
करनैलगंज के बांसगांव के पास जमीन की कटान करती सरयू नदी। - संवाद
गोंडा। बैराजों से लगातार पानी तो छोड़ा जा रहा है मगर सरयू नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर नीचे ही थमी है। वहीं, दो लाख 88 हजार क्यूसेक पानी का नदी में डिस्चार्ज बना हुआ है। इससे जलस्तर में कभी भी उफान होने की आशंका से लोगों की सांसें अटकी हैं। माना जा रहा है कि बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कभी भी बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में बीते दिनों उतार-चढ़ाव से बाढ़ का संकट गहरा गया था। शुक्रवार से नदी खतरे के निशान से 29 सेंटीमीटर नीचे चली गई थी। तब से जलस्तर स्थिर है। इससे बाढ़ का संकट तो कम हुआ है मगर बैराजों से आए पानी का डिस्चार्ज बढ़ने से समस्या कभी भी भयावह हो सकती है। फिलहाल करनैलगंज में एलगिन-चरसड़ी तटबंध व नदी के बीच में बसे गांवों में बाढ़ की स्थिति है।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील में दुर्गागंज, साकीपुर, तुलसीपुरमाझा, ब्यौंदा माझा, जैतपुर समेत एक दर्जन पंचायतों के 34 गांवों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इन गांवों के लोगों को सरयू के जलस्तर में कमी से राहत तो मिली है मगर चिंता दूर नहीं हो रही है। प्रशासन की ओर से भी तैयारी पूरी कर ली गई है, जिससे समस्या से निपटने में कठिनाई न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी कहते हैं कि संभावित बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी हो रही है। तैयारी पूरी है, किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। नावों की भी पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। वहीं, करनैलगंज में ड्रोन कैमरों से तटबंधों की निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed