फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   water level increased in Rapti to the rain

बारिश से बढ़ा राप्ती का जलस्तर

Sun, 03 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
water level increased in Rapti to the rain
राप्ती का बढ़ा जलस्तर - फोटो : अमर उजाला
नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण रविवार को जिले में राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से जहां जिले के करीब 150 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है वहीं नदी की कटान भी तेज हो गई। रविवार को राप्ती नदी का जलस्तर 103.160 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ नियंत्रण इकाई के मुताबिक नदी के जलस्तर में तीन से चार सेंटीमीटर प्रतिघंटे की बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन


बीते दिनों नेपाल में हुई भारी बारिश का असर रविवार को जिले में राप्ती नदी में दिखने लगा है। नदी का जलस्तर तीन से चार सेमी प्रतिघंटे की स्पीड से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर धीरे-धीरे चेतावनी बिंदु 103.620 मीटर की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि यदि इसी तरह जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो सोमवार को जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर जाएगा। राप्ती का जलस्तर बढ़ने से जहां कोडरी घाट पुल समेत नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गई है वहीं करीब 150 गांवों पर बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने भी नदी के रुख को देखते हुए शनिवार से ही तैयारियां शुरू कर दी है। शनिवार को डीएम ने कलेक्ट्रेट में 24 घंटे के लिए बाढ़ कंट्रोल रूम चालू करा दिया। इसके अलावा कोडरी घाट पर दो मोटरबोट भी नदी में उतार दी गई हैं।


सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर राजस्व कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में जिला आपदा अधिकारी/एडीएम शिवपूजन ने बताया कि राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ से निपटने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed