फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Warden of Kasturba Gandhi Girls School arrested

Gonda News: कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल की वार्डन गिरफ्तार

Sun, 24 Nov 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 24 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Warden of Kasturba Gandhi Girls School arrested
परसपुर (गोंडा)। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परसपुर की वार्डन सरिता सिंह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि वार्डन के खिलाफ 21 अगस्त 2023 को गबन का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी विवेचना के दौरान विद्यालय के अभिलेखों में बदलाव की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने 21 अगस्त 2023 की देर रात परसपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। विद्यालय में 100 छात्राओं के नामांकन के सापेक्ष सिर्फ 11 छात्राएं ही मौजूद मिली थीं। उपस्थिति पंजिका व आवागमन पंजिका अधूरी मिली थीं। डीएम ने छात्राओं के छात्रावास में न होने के साथ ही लापरवाही पर बीएसए को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रक्क्षंदा सिंह ने स्कूल की वार्डन सरिता सिंह, पूर्णकालिक शिक्षिका सुषमा पाल, चौकीदार विष्णु प्रताप सिंह व पीआरडी जवान दिलीप कुमार मिश्र के खिलाफ परसपुर थाने में विश्वास के आपराधिक हनन का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद शनिवार को वार्डन सरिता सिंह को गिरफ्तार किया। इससे स्कूल में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed