फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   War on Corona: Send complaint on WhatsApp, will be resolved

कोरोना पर वार: वाट्सएप पर भेजें शिकायत, होगा निस्तारण

Mon, 23 Mar 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
War on Corona: Send complaint on WhatsApp, will be resolved
गोंडा। कोरोना से निपटने के लिए पुलिस महकमे ने भी फरियादियों समेत आम लोगों ने अपील की है। पुलिस ने समस्याओं के निस्तारण के लिए वाट्एप नंबर जारी किया है। जिसपर लोग अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। उसका निस्तारण करके संबंधित थानाध्यक्ष एवं सीओ शिकायतकर्ताओं को निस्तारण के बारे में फोन व वाट्एप पर जानकारी देंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आरके नय्यर ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से बचाव को लेकर यह फैसला किया गया है। एसपी के मुताबिक फरियादियों समेत कोई भी व्यक्ति अपनी पुलिस संबंधित कोई भी समस्या की शिकायत के लिए अगर थाने व पुलिस अधिकारियों के ऑफिस आना चाहता है तो उसे कोरोना से बचाव के लिए यहां तक आने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन

वह पुलिस मीडिया सेल के वाट्एप नंबर पर अपनी शिकायत व प्रार्थना पत्र की फोटा करके व्हाट्सएप कर सकता है। उसका निस्तारण करके उसे फोन पर या व्हाट्सएप पर उसकी समस्या के निस्तारण के बारे में बताया जाएगा। एसपी ने बताया कि इसके अलावा उनके, अपर पुलिस अधीक्षक व सभी सीओ के सीयूजी नंबरों के वाट्सएप पर भी शिकायत भेज सकता है। उसका निस्तारण कराकर उसे फोन कॉल करने व व्हाट्सएप से सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक-9454400272
अपर पुलिस अधीक्षक-9454401053
सीओ सिटी-9454401373
सीओ करनैलगंज-9454401374
सीओ तरबगंज-9454401375
सीओ मनकापुर-9454401376
पुलिस मीडिया सेल सोशल मीडिया सेल-वाट्सएप नंबर-7839857770
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed