फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Wall collapses, buried brother-sister's death

दीवार ढही, दबकर भाई-बहन की मौत

Fri, 22 Jul 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 22 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wall collapses, buried brother-sister's death
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
कटराबाजार थाना क्षेत्र के बनगांव के मजरा रैकवार पुरवा में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के कारण कच्चा घर ढह गया, जिससे मलबे में दबकर भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी कटराबाजार लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, मलबे की चपेट में आने से बच्चों की मां व दो बहनें घायल हो गईं, जिनका इलाज चल रहा है। उधर, मनकापुर थाना क्षेत्र में मकान ढहने से दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


कटराबाजार थाना क्षेत्र के बनगांव के मजरा रैकवार पुरवा में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के कारण गांव के पवन कुमार का मिट्टी का कच्चा घर ढह गया। घर ढहने से पवन की बेटी लक्ष्मी (12) व बेटा पाटनदीन (10) सोते समय मलबे के नीचे दब गए। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बच्चों ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मलबे की चपेट में आने से पवन की पत्नी विमला देवी (32), उसकी दो बेटियां आरती (5) व खुशी (4) घायल हो गईंख् जिनका इलाज चल रहा है। बच्चों के मौत की सूचना पर सीओ करनैलगंज सबीहुल हम्द व थानाध्यक्ष कटरा बाजार ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  एसडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर जांच कराई गई है। पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मनकापुर थाना क्षेत्र के पूरे देवनाथ गांव के मजरा गोसाई पुरवा में दोपहर को बारिश के कारण खपरैल का एक घर ढह गया। इससे मलबें की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मनकापुर में भर्ती कराया गया गया है।

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के पूरेदेवनाथ गांव के मजरे गोसांई पुरवा के रहने वाले शिव कुमार गिरि शुक्रवार की दोपहर परिवार के साथ अपने खपरैल के घर में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी बीच बारिश के कारण अचानक खपरैल का घर ढह गया। जिससे मलबे की चपेट में आने से शिव कुमार गिरि (35), सप्तमी गिरि (32) पत्नी शिवकुमार गिरि, बेटा अमित गिरि (14), विवेक गिरि (12) व सुमन गिरि (40) पत्नी वाशुदेव गिरि घायल हो गईं। एसडीएम मनकापुर वीके सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।


गोंडा। बारिश के कारण शुक्रवार की सुबह दो थाना क्षेत्रों के दो गांवों में तीन लोगों का कच्चा घर ढह गया। हालांकि घर ढहने से कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर बारिश के कारण तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। शुक्रवार की सुबह तेज बारिश के कारण कौड़िया थाना क्षेत्र के गौरवा जानीपुर गंाव के रहने वाले अलखराम दूबे छप्पर का घर अचानक ढह गया। इसी गांव की रहने वाली लक्ष्मी मिश्रा का कच्चा घर बारिश से ढह गया। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के बाबूपुर गांव के रहने वाले राम बिहारी का कच्चा घर भी ढह गया। बारिश के कारण घर ढहने तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed