फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Voters population exceeded the number

जनसंख्या से अधिक हो गई वोटर संख्या

Mon, 27 Jul 2015 11:39 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम बढ़ाने की होड़ में लगे बीएलओ, प्रधानों व पूर्व प्रधानों को पता ही नहीं चला कि उनके गांव की जनसंख्या से अधिक वोटरों की संख्या हो गई। आगामी पंचायत चुनाव के लिए अभी से गोटियां बिछनी शुरू हो गई हैं। बीएलओ से वोटर बढ़वाने के लिए साम, दाम, दंड व भेद की नीति भी अपनाई जा रही है।
विज्ञापन


अपने वोटर बढ़ाने के चक्कर में भूल गए कि जनसंख्या के अनुपात में कितने वोटर होने चाहिए। सोमवार को ब्लॉक बभनजोत की ग्राम पंचायत कोल्हई गरीब में गई बीडीओ, डीआईओएस व एडीओ पंचायत की टीम ने वोटर लिस्ट के वेरीफिकेशन में यह खुलासा किया।
विज्ञापन


इस पर बभनजोत के सभी बीएलओ को मंगलवार को तलब किया गया है। मालूम हो कि पंचवर्षीय कार्यकाल पूरा होते देख शासन पंचायत चुनाव के मददेनजर वोटर लिस्टों को दुरुस्त कराने में जुट गए हैं। नए पंच वर्षीय चुनाव के गठन के लिए मतदाता सूचियों में नए मतदाताओं के नाम बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य में बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। इनके कार्यों के सत्यापन के लिए सोमवार को बीडीओ ओम प्रकाश मिश्र, डीआईओएस बीके द्विवेदी व एडीओ पंचायत अवध नरेश द्विवेदी की टीम ने ब्लॉक बभनजोत की ग्राम पंचायत कोल्हई गरीब को गई थी। वोटर लिस्ट के वेरीफिकेशन में तमाम गड़बड़ी पकड़ीं।

जांच में पता चला कि कोल्हई गरीब ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या 3668 है। वहां पर मतदाताओं की  संख्या 3883 है। यानि 100 की जनसंख्या पर 104 वोटर हैं। इसी प्रकार विकास खंड बभनजोत की 31 ग्राम पंचायतों में कहीं जनसंख्या से अधिक तो कहीं जनसंख्या का 98 प्रतिशत मतदाता हैं।

जबर्दस्त गड़बड़ी पर अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो गए हैं। आनन-फानन में मंगलवार को बभनजोत के सभी बीएलओ को तलब किया गया है। वैसे तो जांच में केवल बभनजोत ब्लाक में ही 31 ग्राम पंचायतें सामने आयी हैं जिसमें जनसंख्या के एवज में 70 प्रतिशत से अधिक मतदाता बन गए हैं।

पिकौरा ग्राम पंचायत की आबादी 1194 है। जबकि यहां 1176 वोटर बना दिए गए। बढ़वा ग्राम पंचायत में जनसंख्या 2627 के सापेक्ष वोटर 2537 हैं, जो 98 प्रतिशत है। इसी तरह महुआ पाकड़ की जनसंख्या 2644 है। जबकि मतदाता 2367 है। इस्मइला में 2897 आबादी है और मतदाता 2493 हैं। इसी तरह अन्य ग्राम पंचायतों में बीएलओ द्वारा भारी पैमाने पर अनियमितता बरती गई है।

नियम है कि किसी भी ग्राम पंचायत में जनसंख्या का 70 प्रतिशत से अधिक मतदाता नहीं होने चाहिए। नामावली संशोधन एवं परिवर्धन का कार्य मौजूदा समय चल रहा है। 31 जुलाई तक नाम बढ़ाने व संशोधन का कार्य चलना है।


कोल्हई गरीब ग्राम पंचायत में तीन बूथ लेविल अफसर लगाए गए थे। इसमें राम लखन, गौरी शंकर व मुशीर अह्मद तीनों बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को सभी बूथ लेवल अधिकारियों को तलब किया गया है। सभी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed