{"_id":"5d1a50778ebc3e3c6b2295e0","slug":"vitamin-a-supplements-to-be-given-to-10-lakh-children-gonda-news-lko468354279","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह प्रोग्राम के तहत जिले में 10 लाख बच्चों को बीमारी कमजोरी से बचाने के लिए विटामिन की खुराक पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए महा प्लान तैयार किया है। अभियान चलाकर पांच जुलाई से पांच अगस्त तक बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने के लिए अलग अलग ग्राम पंचायत स्तर पर टीमें बनायी गई हैं।
प्रदेश स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाल स्वास्थ्य पोषण योजना के तहत बच्चों में बीमारियों से बचाव के लिए उन्हें विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक नौ माह से पांच साल के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल में दिया जाना जरूरी है। इस काम में आंगनबाड़ी में दर्ज कुपोषित बच्चों के अलावा उन सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी जिनकी उम्र नौ माह से पांच साल तक है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता व आशा बहू की मौजूदगी में एएनएम खुराक पिलाएगी। इसके लिए जन जागरूकता के भी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
किसे कितनी दें डोज
* नौ माह से एक साल तक के बच्चों को - 1 एमएल
* एक साल से ऊपर उम्र के बच्चों को - 2 एमएल
अस्पतालों में भी पिलाई जाएगी खुराक
बाल स्वास्थ्य पोषण माह प्रोग्राम के तहत जिले में एक जुलाई से एक अगस्त तक अभियान चलाकर बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जानी है। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा बहुओं की टीम को ऐसे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर लाने की जिम्मेदारी दी गई है। एएनएम विटामिन की खुराक पिलाएंगी। इसके अलावा यह खुराक अस्पतालों में भी नियमित पिलाई जाएगी। -डॉ. देवराज, अपर मुख्य जिला चिकित्साधिकारी गोंडा।