फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Visitor pass will be issued for attendants

Gonda News: तीमारदारों के लिए जारी होगा विजिटर पास

Sun, 19 May 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 19 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Visitor pass will be issued for attendants
गोंडा। महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के वार्डों में बिना पास दिखाए मरीजों के तीमारदार या परिचित प्रवेश नहीं पा सकेंगे। एक समय में सिर्फ एक ही तीमारदार वार्ड के अंदर रह सकता है। उसके बाहर आने के बाद ही दूसरे तीमारदार को प्रवेश दिया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वार्डों में इंफेक्शन की आशंका कम होने के साथ गंदगी पर भी अंकुश लगेग।
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों में अब तक बिना रोक-टोक कोई भी किसी भी समय आ-जा सकता था। वहीं, लोग मरीजों के पास घंटों बैठे रहते थे। इससे वार्डों के स्टाफ का भी कामकाज प्रभावित होता था। स्टाफ को तीमारदारों को वार्ड से बाहर निकालना पड़ता था। देर रात तक वार्डों में लोगों का जमावड़ा लगा होता था। अस्पताल में स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी कई बार सवाल खड़े हुए हैं। वहीं वार्ड में गंदगी और इंफेक्शन की आशंका भी बढ़ जाती थी।
विज्ञापन

ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने यहां के वार्डों में विजिटर पास पॉलिसी लागू की है। वार्डों के बाहर गार्डों को सक्रियता से ड्यूटी देने का निर्देश दिया गया है। हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि मरीज के भर्ती होने के समय एक विजिटर पास तीमारदार को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई दूसरा व्यक्ति अंदर आना चाहता है तो पहले तीमारदार को वार्ड के बाहर जाकर अपना पास देना होगा। एक समय में सिर्फ एक ही व्यक्ति वार्ड के भीतर रह सकता है। विजिटर पॉलिसी से अस्पताल की व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल पाएगी, साथ ही वार्डों में बेवजह अधिक भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. डब्ल्यू खान ने बताया कि वार्डों में आए दिन बेवजह लोगों की भीड़ देखने को मिलती थी। इस वजह से मरीज और स्वास्थ्य कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विजिटर पॉलिसी लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed