फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Viral patients flocked to the health fair

Gonda News: वायरल के मरीजों का आरोग्य मेले में लगा तांता

Mon, 16 Oct 2023 10:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 16 Oct 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
Viral patients flocked to the health fair
गोंडा। सभी सीएचसी व पीएचसी में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों का तांता लगा रहा। मेले में एक हजार से ज्यादा लोगों को इलाज का लाभ मिला।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के मुताबिक सीएचसी छपिया के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मसकनवा, बभनान, वीरपुर में आयोजित जन आरोग्य मेले में 113 मरीजों का उपचार कर दवाओं का वितरण किया गया। मेले में अधिकतर बुखार के मरीज आए। गर्भवती महिलाओं सहित 31 मरीजों की एचआईवी, टाइफाइड, शुगर, मलेरिया आदि जांचें की गईं। मेले में किसी भी एमबीबीएस चिकित्सक व विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी नहीं लगाई गई। वीरपुर में फार्मासिस्ट अवधेश कुमार शुक्ल, मसकनवा में डाॅ. डीसी वर्मा, बभनान में डाॅ. मोहम्मद आदिल ने मेले में आए मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन

सीएचसी इटियाथोक के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां वायरल बुखार व सर्दी जुकाम से पीड़ित अधिकांश मरीज जाए। पीएचसी सदाशिव, बाबागंज, तकिया मनोहर व जानकीनगर में दोपहर तक 104 मरीजों ने पंजीकरण कराया। मेले में डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति, डॉ. दुर्ग विजय, डॉ. पूनम गुप्ता, दीक्षा सिंह ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी पिपरी में 42 मरीज देखे गए व छह गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। मेले में डाॅ. नीना खुराना, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, एलटी अर्जुन कुमार ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। पीएचसी डुमरियाडीह में 46 मरीज देखे गए व चार गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। टीबी के चार संदिग्धों में से एक मरीज पॉजिटिव मिला। मेले में प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. शेखर तिवारी, डाॅ. केके सिंह, फार्मासिस्ट अनुराग सिंह, एलए अंजनी मिश्र, स्टाफ नर्स अर्चना तिवारी व एसआर कुलदीप मौजूद रहे।
सीएचसी काजीदेवर के अधीक्षक डाॅ. आलोक सिंह ने बताया कि इमिलिया मिश्र, रामनगर तरहर, पूरे तिवारी व पंतनगर पीएचसी में कुल 418 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed