{"_id":"572b7ef94f1c1b0d745ccee8","slug":"villagers-rescued-deer-to-the-dogs","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने हिरन को कुत्तों से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने हिरन को कुत्तों से बचाया
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 05 May 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
बैठा हिरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रेहरा चौकी गांव में गुरुवार को पानी की तलाश में भटक कर पहुंचे एक हिरन को ग्रामीणों ने कुत्तों से बचा लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरन का इलाज कराकर जंगल में छोड़ दिया।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र के रेहरा चौकी गांव में गुरुवार को सुबह जंगल से भटक कर एक हिरन पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि हिरन पानी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान कुत्तों ने हिरन को दौड़ाकर नोंचना शुरू कर दिया।
ग्रामीणों ने किसी तरह हिरन को कुत्तों से बचाया और मामले की सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी। इसके बाद पहुंचे रेंजर एमके सिंह ने हिरन को अपनी गाड़ी में लादकर पशु अस्पताल पचपेड़वा पहुंचाया।
विज्ञापन
पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत गौतम ने बताया कि हिरन का इलाज कर उसे वन रेंज भांभर की टीम के हवाले कर दिया गया है। हिरन को गाड़ी से उतारते समय वाचर काशी भी मामूली रूप से घायल हो गए।