फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers put the jam

ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 03 Jan 2016 10:32 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jan 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
देर रात बिना सूचना दिये घर में घुसकर पुलिस द्वारा प्रधान पति की गिरफ्तारी किये जाने से नाराज महिला प्रधान तथा ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। लोगों ने रविवार सुबह बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर जमकर प्रदर्शन किया तथा दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार सुबह बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर बहादुरपुर ग्राम पंचायत की प्रधान सरिता ने ग्रामीणों के साथ चक्का जामकर दिया।

सरिता का कहना था कि शनिवार रात करीब एक बजे कुछ लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए और मेरे पति अमरेश प्रजापति को मारने-पीटने लगे व जबरन साथ लिवा ले गए।
विज्ञापन


सरिता का यह भी आरोप है कि घर की महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। सरिता ने बताया कि देहात थाने पर फोन किया तो पता चला कि घर में घुसे लोग खरगूपुर थाने के पुलिस कर्मी थे तथा अमरेश को गिरफ्तार करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिता ने मांग की है कि उनके पति की बिना सूचना दिए की गई गिरफ्तारी अवैधानिक है। सरिता ने देहात थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच व कार्रवाई किये जाने की भी मांग की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए तथा चक्का जाम खत्म किया।


इस संबंध में एसपी गोंडा प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि अमरेश 23 जून को खरगूपुर सर्राफा व्यवसायी से हुई चार लाख की जेवर लूट में वांछित था, उसकी दबिश देकर गिरफ्तारी की गई है।

प्रधान तथा ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। अमरेश के खिलाफ अन्य थानों में भी करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed