{"_id":"57ec04994f1c1b9a74573ed5","slug":"villagers-got-panic-due-to-seen-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनपुर गांव में बुधवार भोर गन्ने के खेत के किनारे एक तेंदुआ दिखा। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। मामले की छानबीन कर रही है।
ग्रामीण राज कुमार, रामदेव, प्रह्लाद, धनीराम, गुड्डू, बबलू, जोखनलाल व अमीन अहमद आदि ने बताया कि बुधवार सुबह जंगल से सटे गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखाई पड़ा। तेंदुए की आहट से गांव में दहशत है।
बच्चों व मवेशियों को ग्रामीण सुरक्षित रखने के लिए घरों की रखवाली में जुट गए है। गन्ने के खेत के आसपास ग्रामीणों ने तेंदुए की तलाश की। ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने रेंजर एसके तिवारी को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
रेंजर ने गांव में वन विभाग की टीम को मामले की छानबीन के लिए भेजा है। रेंजर ने बताया कि जंगल से सटा होने के कारण जंगली जानवर भोजन-पानी की तलाश में अक्सर गांव की तरफ आ जाते है। रेंजर ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।