फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   villagers attaked on SDO

एसडीओ और बिजली कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने बोला हमला

Fri, 12 Jul 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
villagers attaked on SDO
कटरा बाजार (गोंडा)। विद्युत लाइन ठीक न होने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र कटरा बाजार में घुसकर एसडीओ व कर्मचारियों से मारपीट व तोड़ फोड़ की। इस मामले में एसडीओ ने छह लोगों को नामजद करते हुए 25-30 लोगों के विरुद्घ कटरा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ सुरेंद्र कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाने में दी तहरीर में कहा है कि गुरुवार को शाम करीब आठ बजे विद्युत उपकेंद्र कटरा बाजार में विद्युत सप्लाई के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। तभी सुखन पुरवा में विद्युत तार टूटने की सूचना मिली।
विज्ञापन

सप्लाई बंद कर संबंधित लाइन मैन को वहां भेजा गया। एसडीओ का आरोप है कि करीब 30 से 40 लोग उपकेंद्र में घुस आये। गेट बंद कर सरकारी वाहन को तोड़ने लगे और उन पर व कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। वह वहां से किसी तरह भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वाले लाइन मैन राम गोपाल दूबे को मारने लगे। उपखंड अधिकारी का आरोप है कि ग्रामीणों ने सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए व सप्लाई बंद कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed