फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Villagers angry over lack of road construction

सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 14 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over lack of road construction
गोंडा। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के जमुनही हरदो पट्टी निवासी ग्रामीणों ने गांव तक पक्की सड़क निर्माण न होने से जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जताई। सोमवार को जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव में कच्ची सड़क पर प्रदर्शन किया तथा आगामी चुनावों में मतदान बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी छोर से उनके गांव तक पहुंचने का पक्का रास्ता नहीं है जिससे बरसात के मौसम में करीब बारह सौ ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण विपिन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाने का दावा झूठा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

रमेश मिश्र ने कहा कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार स्थानीय विधायक विनय द्विवेदी से मिलकर मांग किया तथा विधानसभा चुनाव में इसी मुद्दे पर वोट किया था। लेकिन जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंख माधव मिश्र ने आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में राममगन प्रजापति, भगीरथ मिश्र,जमुना वर्मा, घनश्याम शुक्ल, फकीर चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed