{"_id":"6a4534286b21fe4ac0028749","slug":"villager-on-motorcycle-dies-after-being-hit-by-a-car-gonda-news-c-100-1-gon1041-161438-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत
Wed, 01 Jul 2026 09:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
झंझरी। नगर कोतवाली के बेलसर मार्ग पर गोड़वा घाट के पास मंगलवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण अब्दुल रज्जाक (55) की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी सायरा (45) और पुत्री जुबैदा (12) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
दुर्जनपुर बनवरिया निवासी अब्दुल रज्जाक परिवार के साथ घर लौट रहे थे। गोड़वा घाट के पास वह सड़क किनारे बाइक रोककर लघुशंका के लिए नीचे उतर रहे थे। इसी बीच गोंडा की ओर से बेलसर जा रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अब्दुल रज्जाक को मृत घोषित कर दिया।
भाई शमसुल हक ने बताया कि अब्दुल की गोड़वा घाट के आगे चक्की थी। मंगलवार को वह परिवार के साथ घर आए थे और खाना खाने के बाद लौट रहे थे। गंभीर रूप से जख्मी सायरा और जुबैदा को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ के लिए रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे हैं। अब्दुल के चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।