{"_id":"67e6ea38a481e3fa22065271","slug":"village-pradhans-women-and-entrepreneurs-were-honored-gonda-news-c-100-1-gon1003-134862-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ग्राम प्रधानों, महिलाओं और उद्यमियों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ग्राम प्रधानों, महिलाओं और उद्यमियों का हुआ सम्मान
Fri, 28 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के गांधी पार्क में अमर उजाला के गांव महोत्सव में सम्मानित किए गए विशिष्टजन। - संवाद
गोंडा। जिला मुख्यालय के गांधी पार्क में शुक्रवार को अमर उजाला के दो दिवसीय गांव महोत्सव के पहले दिन के कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक, डीएम नेहा शर्मा, एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय और एससीपीएम की निदेशक अलका पांडेय ने गांव महोत्सव में पहुंचकर प्रतिभावान युवाओं, कलाकारों, महिलाओं और उद्यमियों का हौसला बढ़ाया। सम्मान पाकर इनके चेहरे खिल उठे।
कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील, आईजी अमित पाठक और डीएम नेहा शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोनी हरलाल स्थित अवध पैरामेडिकल के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, स्वागत गीत के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और टीबी की रोकथाम विषय पर नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता का संदेश दिया। अधिकारियों ने पैरा मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।
अधिकारियों ने अमर उजाला के मंच पर ग्राम प्रधानों, महिलाओं, उद्यमियों समेत अन्य को सम्मानित किया तो उनके चेहरे खिल उठे। अधिकारियों ने परिसर में लगाए गए स्टाॅलों का निरीक्षण किया। वेदम स्कूल के बाल कलाकारों ने कृष्णलीला समेत अन्य कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। इसी तरह उद्यमी मनीषा मिश्रा ने हर्बल दीदी बनने तक सफलता की कहानी सुनाकर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। श्रीराम पब्लिक स्कूल के छात्र यशराज सोनी ने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता सुनाई। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।