{"_id":"62619afab6489e3b0c048d92","slug":"village-manrega-developed-work-gonda-news-lko6272046157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा ः 14 करोड़ रुपये से गांवों में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा ः 14 करोड़ रुपये से गांवों में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
फोटो-4-गोंडा के वजीरगंज ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद लोग। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (गोंडा)। स्थानीय विकास खंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें गत वर्ष ग्राम पंचायतों में मनरेगा से व्यय हुए 12 करोड़ 93 लाख 89 हजार रुपयों की पुष्टि की गई। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपयों की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी जा रही है। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का विकास किया जाएगा।
क्षेत्र पंचायत की बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अनीता यादव ने की। वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 व 2021-22 में ब्लॉक स्तर की किसी योजना को स्वीकृति नहीं मिली थी। कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में मनरेगा कार्यों पर ग्राम पंचायत स्तर पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिससे प्रति ग्राम पंचायत चार नए या पांच वर्ष पुराने तालाबों का पुन: नवीनीकरण, कच्ची सड़कों का निर्माण, पौधरोपण, चरागाहों की बैरीकेडिंग, गोशाला में चरनी, गोशालाओं तक संपर्क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास खंड स्तर पर पांच एकड़ क्षेत्रफल में एक स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह रहे। कहा कि गांव के विकास को लेकर पक्षपात न किया जाए। सभी लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाए। बैठक में बीडीओ विकास मिश्र, अधीक्षक सीएचसी डॉ. आशुतोष शुक्ल, सीडीपीओ दुर्गेश गुप्ता, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस मिश्र, एडीओ पंचायत केके तिवारी, एडीओ समाज कल्याण राम करन, भूपेंद्र सिंह, अवधेश गोस्वामी, विनोद मिश्र, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, अरुण शुक्ल, नरेंद्र मिश्र, अवनीश पांडेय उपस्थित रहे।