फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Village head attacked with butt of pistol, case registered

Gonda News: ग्राम प्रधान पर तमंचे की बट से हमला, केस दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Village head attacked with butt of pistol, case registered
खरगूपुर (गोंडा)। ग्राम प्रधान पर लाठी-डंडे व तमंचे की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिजनों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा किया है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के रुपईडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत छिटनापुर का है। यहां ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजा का निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जिसे प्रधान सुखराम वर्मा देखने गए थे। इसी बीच गांव के ही प्रमोद कुमार, मझिले व राम कृष्ण से खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद हो गया। कार्य का विरोध करते हुए आरोपियों ने ग्राम प्रधान के सिर पर लाठी-डंडे व तमंचे की बट से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। परिजनों ने उन्हें थाने पहुंचाया। पुलिस ने प्रधान को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधान की स्थिति नाजुक होने पर जिला अस्पताल से डॉक्टर ने लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि हमला व धमकी देने के मामले में उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed