फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Viewed the Himalayas from a height of eight thousand feet

Gonda News: आठ हजार फीट की ऊंचाई से हिमालय का किया दीदार

Wed, 05 Feb 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Feb 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Viewed the Himalayas from a height of eight thousand feet
माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट से हिमालय की सैर करते केंद्रीय मंत्री।
गोंडा। 8600 फीट की ऊंचाई, 48 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं का झोंका, डेढ़ घंटे तक आसमान पर माइक्रोलाइट की कमान संभालने वाले केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह अनुभव के बारे में बस एक ही शब्द बोलते हैं कि रोमांचकारी क्षण था। अद्भुत था। पूरा हिमालय देखा। पश्चिमी तट तक नजारा लुभावने वाला था।
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि वैसे तो कई बार वह उड़ान भर चुके हैं लेकिन, इस बार की यह उड़ान अपने आप मेें काफी अलग थी। एक तो ऊंचाई अधिक थी, दूसरी हवा तेज थी। ऐसे में माइक्रोलाइट को संभालना चुनौती से भरा था। कहा कि मान्यता है कि हिमालय पर भगवान भोलेनाथ का वास है। ऐसे में हिमालय का दर्शन करके मन को काफी शांति मिली। यह जीवन का काफी अद्भुत पल था। इसे यादगार बनाने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
विज्ञापन



मनकापुर से भरी थी उड़ान
केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने मंगलवार को मनकापुर में माइक्रोलाइट से उड़ान भरी थी। आठ हजार 600 फीट की ऊंचाई पर उड़ान करकर डेढ़ घंटे में उन्होंने हिमालय के दर्शन किए थे। उनके साथ वाइल्ड लाइफ के फोटोग्राफर रियाज गांधी भी मौजूद रहे। उड़ान के दौरान रियाज गांधी ने ही कैमरे से तस्वीरें उतारीं। आठ हजार 600 फीट पर माइक्रोलाइट से डेढ़ घंटे के सफर के दौरान उन्होंने हिमालय का दीदार किया। वैसे इससे पहले भी वह कई बार माइक्रोलाइट से उड़ान भर चुके हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर धूम
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री की उड़ान सोशल मीडिया पर भी उड़ान भर रही है। ट्विटर पर 11 हजार लोगों ने इसे देखा है। 601 ने लाइक किया है। जबकि 40 ने कमेंट किया है। फेसबुक पर 4800 लोगों ने इसे देखा है। इसमें से 780 लोगों ने कमेंट व 263 ने शेयर किया है।







1997 में लिया था प्रशिक्षण

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्होंने 1997 में पैराग्लाइडिंग सीखी थी। उनके पास चार माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट (ग्लाइडर) हैं। यह एयरक्राफ्ट सिंगल इंजन और दो सीटों वाला है। उन्होंने 24 फरवरी,2024 को भी मनकापुर से अयोध्या तक करीब 27 किलोमीटर पैराग्लाइडिंग की थी। यह यात्रा पूरी करने में उनको 22 मिनट लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed