फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vidya Deep build a house, Mama Papa Educate us

घर-घर विद्या दीप जलाओ, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ

Sat, 16 Apr 2016 10:09 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 16 Apr 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Vidya Deep build a house, Mama Papa Educate us
रैली निकालते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
सर्वशिक्षा अभियान के तहत शनिवार को गांव-गांव बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने अभिभावकोें से अपने बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने व भेजने की अपील की। 
विज्ञापन


 झंझरी शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खोरहंसा में स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी गुप्ता ने हरी झंडी दिखकर रवाना किया। रैली में बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर सब पढे़ं सब बढ़ें, शिक्षा है सबका अधिकार, घर-घर विद्यादीप जलाओ, मम्मी पापा हमें पढ़ाओ नारों के साथ ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए गली-गली, घर-घर जाकर प्रेरित किया।
विज्ञापन


बेहड़ा चौबे में न्याय पंचायत स्तर पर माध्यमिक विद्यालय से स्कूल चलो रैली प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, न्याय पंचायत प्रभारी सुंदरलाल व विक्रमवीर सिंह के अगुवाई में निकाली गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इटियाथोक शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत सोमरही में न्याय पंचायत प्रभारी चंद्रदेव मिश्र की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो जागरूकता निकाली। गांव-गांव निकली इस रैली में जगन्नाथ तिवारी, अखिलेश शुक्ल आदि शामिल रहे।

बभनजोत शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौराचौकी में स्कूल न्यायपंचायत स्तर पर स्कूल चलो रैली निकाली गयी। रैली को ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 


 परसपुर शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत डेहरास पर स्कूल चलो रैली को जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों व शिक्षकों ने गांव-गांव जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मनकापुर शिक्षा क्षेत्र के विद्यानगर में न्याय पंचायत स्तर पर स्कूल चलो रैली निकाली गयी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed