{"_id":"5f05f6b18ebc3e63d9125ef5","slug":"video-of-giving-fitness-certificate-with-money-goes-viral-gonda-news-lko529817858","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे लेकर फिटनेस प्रमाणपत्र देने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के सीएमओ कार्यालय में फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए घूस लेता लिपिक।
- फोटो : GONDA
Link Copied
गोंडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पैसे लेकर फिटनेस देने का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सीएमओ ऑफिस के एक बाबू ने फिटनेस सर्टिफिकेट देने के बदले एक आवेदक से पैसे लिए थे। अब इस मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
इस मामले में सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जायेगी। जांच के बाद अगर वह दोषी पाये जायेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले भी कई मामलों में सीएमओ कार्यालय पर आरोप लगते रहे हैं। एक बार फिर से सीएमओ आफिस में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद पूरे कार्यालय की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।