{"_id":"6797ce7539d80141bc098345","slug":"video-of-dispute-between-staff-nurse-and-midwife-goes-viral-gonda-news-c-100-1-gon1001-131562-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: स्टाफ नर्स व प्रसूता के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: स्टाफ नर्स व प्रसूता के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल
Mon, 27 Jan 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती एक प्रसूता के हाथ में लगे वीगो से खून निकलने लगा। इस पर परिजन स्टाफ नर्स को बुलाने पहुंचे। इसके बाद पहुंची एक स्टाफ नर्स का प्रसूता व तीमारदार से हुए विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आवास विकास कॉलोनी निवासी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि उसकी बहन सुमन गुप्ता को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल के आयुष्मान वार्ड में भर्ती कराया। रविवार की रात में वीगो वाले स्थान से खून निकलने लगा। इस पर तीमारदार स्टाफ नर्स को बुलाने पहुंच गए। इससे स्टाफ नर्स झल्लाकर आई और डांटने लगी। उसके व्यवहार का जब तीमारदारों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो स्टाफ नर्स ने फोन पटक दिया। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। हालांकि थोड़ी देर बाद स्टाफ नर्स ने गलती स्वीकार की, जिससे विवाद खत्म हो गया। सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया शिकायत नहीं मिली है, वायरल वीडियो देखा है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।