फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Video of CHC doctor swinging intoxicated goes viral

नशे में धुत सीएचसी के चिकित्सक का वीडियो वायरल

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Video of CHC doctor swinging intoxicated goes viral
गोंडा के सीएचसी मुजेहना में शराब की बोतल लिए डांस करते डाक्टर व साथियों का वायरल वीडियो। - फोटो : GONDA
गोंडा। हाथ में शराब की बोतल लेकर नशे में झूमते सीएचसी के एक चिकित्सक का वायरल विडियो सबकी चर्चा का विषय बना है। वायरल विडियो में सीएचसी मुजेहना पर तैनात एक चिकित्सक अस्पताल के ही एक कक्ष में अपने कुछ साथियों के साथ शराबी फिल्म के एक गाने पर थिरकता नजर आता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में मुजेहना सीएचसी के चिकित्सक व उनके साथी हाथ में शराब की बोतल लिए झूम रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि सीएचसी पर एक कार्यक्रम के तहत डॉक्टर ने जमकर शराब पीने के बाद मौज मस्ती काटी।
विज्ञापन

इस वीडियो को जिस कक्ष में बनाया गया है उसमें पीछे की तरफ स्वास्थ विभाग के एक कार्यक्रम व स्वास्थ्य प्रशिक्षण का बैनर भी दिखाई पड़ रहा है। वहीं सीएचसी पर तैनात डॉ. विवेक मिश्र का कहना है कि ये पुराना वीडियो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो उन्होंने अपनी बिटिया के जन्मदिवस पर अपने कुछ साथियों के साथ बनाया था। एसीएमओ डॉ. जय गोविंद ने कहा कि वायरल वीडियो से जुड़ी सच्चाई की पुष्टि के बाद ही कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed