फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Victory will be achieved with the help of booth presidents and Panna Pramukh

बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुख की योगदान से जीतेंगे आगामी चुनाव- महेद्र सिंह

Fri, 20 Aug 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Victory will be achieved with the help of booth presidents and Panna Pramukh
गोंडा के परसपुर में कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह को माला पहनाकर स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा कर्नलगंज व तरबगंज की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अध्यक्षता में महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर व किसान बालिका इंटर कॉलेज तरबगंज में आयोजित हुई। बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुख की मदद से पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल होगी।
विज्ञापन

संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए डा. सिंह ने बूथ सत्यापन को लेकर विशेष रूप से प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर बूथ सत्यापन अधिकारी को प्रशिक्षित किए जाने की जरूरत जतायी। कहा कि सभी की जिम्मेदारी है कि प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति का हर सदस्य सक्रिय हों व समिति में सभी जातियों का समायोजन हो। यह कार्य 30 अगस्त तक पूरा कराना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने के लिए एक प्रमुख कार्यकर्ता की भी तैनाती होगी पन्ना प्रमुख की भूमिका में पार्टी द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी स्तर से नामित होने वाले ऐसे सभी पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन आगामी 25 सितंबर को प्रस्तावित है। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर मासिक बैठक करना भी अनिवार्य होगा।

बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की जाए। बैठक में विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed