फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Verification of educational documents of successful candidates begins

Gonda News: सफल अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन शुरू

Tue, 14 Jul 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Verification of educational documents of successful candidates begins
गोंडा। होमगार्ड सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा में पास करने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण पुलिस लाइन में किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस लाइन में का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभ्यर्थियों के प्रवेश द्वार, बायोमीट्रिक केंद्र, होल्डिंग एरिया, बैठने की व्यवस्था तथा डीवी-पीएसटी स्थल पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था और सुरक्षा में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अभिलेखों की जांच एवं शारीरिक मानक परीक्षण निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने पाए।
विज्ञापन

प्रक्रिया 6 अगस्त तक पुलिस लाइन में चलेगी। इसमें कुल 1,190 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनमें 691 पुरुष और 499 महिला अभ्यर्थी हैं। प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed