फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Verification of documents of 535 successful candidates of the board from 26

Gonda News: मंडल के 535 सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का 26 से सत्यापन

Wed, 25 Dec 2024 06:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 25 Dec 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Verification of documents of 535 successful candidates of the board from 26
गोंडा। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा मेें सफल देवीपाटन मंडल के 535 अभ्यर्थियों का आगामी 26 दिसंबर से दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, शारीरिक मानक परीक्षा में भाग लेंगे। इसके लिए भर्ती बोर्ड के निर्देश पर रिजर्व पुलिस लाइन में निष्पक्ष व पारदर्शी व्यवस्था के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के बाद बीते 21 नवंबर को बोर्ड की ओर से योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि देवीपाटन मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के कुल 535 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों की निगरानी में अभ्यर्थी शारीरिक मानक परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 151 महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। आगामी 26 दिसंबर से चार जनवरी तक सुबह सवा नौ बजे से प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

जिले स्तर पर भी निगरानी के लिए एसडीएम, सीओ, मेडिकल अफसर, खंडशिक्षाधिकारी, इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किसी भी शिकायत सुनने के लिए अपीलीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए एडीएम और एएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभ्यर्थियों की शिकायतों का निस्तारण कराएंगे। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पारदर्शी व निष्पक्ष व्यवस्थाओं को लेकर सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed