{"_id":"6af89b8afdb5891ce906a166","slug":"route-diversions-in-effect-since-yesterday-evening-30-buses-to-operate-for-ayodhya-gonda-news-c-100-1-slko1026-169869-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कल शाम से रूट डायवर्जन, अयोध्या के लिए चलेंगी 30 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कल शाम से रूट डायवर्जन, अयोध्या के लिए चलेंगी 30 बसें
Sat, 14 Nov 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। अयोध्या में चौदह कोसी और पंचकोसी परिक्रमा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 16 नवंबर की शाम से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। कटरा शिवदयालगंज और दुर्गागंज में बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका जाएगा। वहीं, गोंडा डिपो से अयोध्या के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि 17 नवंबर की रात से चौदह कोसी परिक्रमा शुरू होगी। इसके मद्देनजर 16 नवंबर की शाम से कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या के पुराने सरयू पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था पंचकोसी परिक्रमा पूरी होने तक लागू रहेगी। यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
उधर, अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए गोंडा डिपो ने बसों की संख्या 20 से बढ़ाकर 30 करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। (संवाद)