फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicles will not enter Karnailganj and the city directly till seven

Gonda News: करनैलगंज व शहर में सात तक सीधे प्रवेश नहीं करेंगे वाहन

Wed, 04 Sep 2024 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 04 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will not enter Karnailganj and the city directly till seven
गोंडा। हरितालिका तीज पर श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए प्रशासन ने बड़े बदलाव किए हैं। बुधवार से करनैलगंज व गोंडा शहर में किसी भी वाहन को सीधे प्रवेश नहीं मिलेगा। लखनऊ से आने वाले बड़े वाहनों को जरवल रोड से कैसरगंज होते हुए तो अयोध्या से आने वाले बड़े वाहनों को लोलपुर से उतरौला होते हुए प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा बहराइच, बलरामपुर व गोंडा से जाने वाले वाहनों के लिए भी यही रूट तय रहेगा। छोटे वाहनों के अवागमन के लिए अलग से प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि नवीन यातायात व्यवस्था बुधवार दोपहर से सात सितंबर तक लागू की गई है। भारी एवं मालवाहक वाहन (ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राॅली) के साथ हल्के व छोटे वाहन जो लखनऊ से चलकर करनैलगंज होते हुए बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती जाने के लिए जिले की सीमा में प्रवेश करते है, उन्हें जरवल रोड से ही कैसरंगज मार्ग से होकर बहराइच-पयागपुर के रास्ते जाना होगा। गोंडा शहर के साथ ही बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से लखनऊ जाने वाले वाहनों को बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच-पयागपुर-कैसरगंज के रास्ते जरवलरोड बाराबंकी होते हुए जाना होगा। बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती से अयोध्या जाने वाले वाहन जिन्हें गोंडा शहर से होकर वाया-वजीरगंज-नवाबगंज होकर जाना है, उन्हें बलरामपुर से ही उतरौला रोड की तरफ डायवर्ट कराकर बेवा चौराहा, बस्ती के रास्ते अयोध्या जाना होगा।
विज्ञापन

इसी तरह अयोध्या से बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती जाने वाले वाहनों को लोलपुर पुल से ही बस्ती जिले की ओर डायवर्ट करके बस्ती-डुमरियागंज के रास्ते उतरौला रोड होते हुए जाना होगा। गोंडा शहर में इस दौरान वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से चलकर गोंडा शहर आने वाले छोटे वाहनों को जरवल रोड से भंभुवा (कोतवाली करनैलगंज) से दाहिने भौरीगंज होते हुए परसपुर-डेहरास के रास्ते शहर के करीब तक प्रवेश मिलेगा। इसी तरह अयोध्या के रास्ते गोंडा शहर आने वाले वाहन लोलपुर के रास्ते जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed