फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicles parked on the road when stopped from entering the office

कचहरी में प्रवेश से रोका तो सड़क पर खड़े कर दिए वाहन

Fri, 06 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Vehicles parked on the road when stopped from entering the office
गोंडा। दीवानी कचहरी परिसर में वादकारियों के वाहन प्रवेश पर रोक लगाए जाने से वादकारी सड़क पर वाहन खड़ा करने पर मजबूर हैं। बुधवार से न्यायालय परिसर में सिर्फ वाहन पास लगे अधिवक्ताओं के वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन हजारों की संख्या में कचहरी आने वाले वादकारियों के वाहन खड़ा करने की कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। जिसके चलते वादकारी अपना वाहन गेट के बाहर सड़क पर खड़ा करके न्यायालय में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

जिससे दीवानी कचहरी के गेट नंबर एक के सामने विकास भवन रोड पर सड़कों पर गाड़ियों का जमावड़ा रहता है और जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं गेट नंबर तीन के सामने लखनऊ रोड पर भी वादकारियों की गाड़ियां खड़ी मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वादकारियों को सताता रहता वाहन खोने का डर
दीवानी कचहरी के पास वाहन स्टैंड न होने से न्यायालय आने वाले करीब पांच हजार वादकारियों को न्यायालय में प्रवेश के साथ अपने वाहनों की चिंता बनी रहती है। गेट के बाहर खड़े वाहनों के गायब हो जाने की संभावना रहती है। वहीं यातायात विभाग सड़क पर खड़े वाहनों का चालान भी कर दे रहा है। जिसके चलते वादकारियों को वाहन खोने के साथ-साथ चालान कटने की दोहरी चिंता सताती रहती है।
न्यायालय के पास नगर पालिका द्वारा किसी भी वाहन स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई है। यदि मांग की गई तो स्टैंड की व्यवस्था की जाएगी।
- विकास सेन, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed